जालंधर : ( विजय अटवाल ) : पूर्व मेयर जगदीश राजा कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हुए। शनिवार सुबह से ही उनके AAP में जाने की चर्चा थी। राजा को लेकर चर्चा है कि उनके पिछले कामकाज को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें शामिल नहीं किया।
हालांकि राजा का कहना है कि उन्होंने खुद कांग्रेस छोड़ने से इनकार किया है। जगदीश राजा ने कहा कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं, सभी बातें अफवाह हैं।
वहीं, चंडीगढ़ में CM भगवंत मान की अगुआई में नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल हलके से कई पूर्व पार्षद आप में शामिल हुए हैं।
इनमें ओमप्रकाश शारदा, बालकिशन बाली, मनु वडिंग, शमशेर सिंह खैहरा, देशराज जस्सल, मनमोहन राजू, बालकिशन बाली सहित अन्य पार्षद शामिल है। इस मौके विधायक सुशील रिंकू, जालंधर से विधायक और लोकल गवर्नमेंट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा आदि भी मौजूद रहे।
वहीं पार्षदों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुछ समय बाद नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में पूर्व पार्षदों के साथ छोड़ने से कांग्रेस को सियासी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस दावा कर रही है कि इन लोगों को कांग्रेस से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह कहीं भी जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Daily Khabar TV


