भाजपा हाईकमान ने की प्रदेश की नई टीम की घोषणा जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व

पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी तरह निष्ठा के साथ निभाऊंगा:राकेश राठौर

by Vijay Atwal
Social Share

जालंधर 17 सितंबर – ( विजय अटवाल ) : आज भाजपा हाईकमान द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में प्रदेश के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई जिसमें जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं दो बार प्रदेश में महामंत्री और तीन बार प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके राकेश राठौर पर भाजपा हाईकमान द्वारा फिर से भरोसा जताते हुए उन्हे भाजपा पंजाब प्रदेश का महामंत्री बनाया गया।

इस बार भाजपा की प्रदेश टीम में 5 महामंत्री नियुक्त किए गए। राकेश राठौर ने हाईकमान व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर जो अपना भरोसा जताया है वह प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और भाजपा हाईकमान द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसको वे पूरे तन मन धन और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

राकेश राठौर के महामंत्री बनने पर आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, जिला उपाध्यक्ष दवींद्र कालिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया,हरविंदर सिंह गोरा, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा,कुणाल गोस्वामी, नीरज गुप्ता,वरुण नागपाल,अनिल मिनिया, भगवंत प्रभाकर,

अश्वनी अटवाल,हितेश स्याल, दिनेश खन्ना, रतन सिंह रत्तू, अनुज शारदा, संजय भगत, सोनू चौहान, गौरव महे, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, मनीष बल, शिव दर्शन अभी,गौरव जोशी, दिनेश महेंद्रु, आशु गुप्ता, मणि कुमार, दिनेश मल्होत्रा, सोनू चौहान, अजय चोपड़ा, बृजेश शर्मा, कृष्ण गोस्वामी, प्रणव भाटिया,नरेश दीवान,यजीत हुरिया,नितिन बहरोल, मनी कुमार, राजन शर्मा, सोनू मिड्ढा, करण शर्मा,संजीव, गुरमीत सिंह राय, परवीन सेठ,सौरभ पूरी, सूबेदार यादव राहुल चोपड़ा विश्व महेंद्रु व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे


Social Share


Smiley face
Smiley face
Smiley face


देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
WhatsApp Group Link

You may also like

Leave a Comment

Daily Khabar TV,  A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.