Jalandhar के युवाओं के लिए बड़ी ख़बर , सांसद रिंकू ने CM मान के सामने रखी ये मांग

by Vijay Atwal
Social Share

Jalandhar/punjab ( विजय अटवाल ) -: जालंधर के युवाओ के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष जालंधर में आई.ए.एस. व पी.सी.एस. परीक्षाओ की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर खोलने की मांग राखी है। मुख्यमंत्री को सौपे पत्र संसद रिंकू ने कहा की जालंधर जिले के लाखो युवा युवती अपने सपनो को साकार कर सकते ह। जिसे उनको दूसरे शहरो में जाने की आवशकता नहीं पड़ेगी और वह अपने शहर में रह कर यू.पी.एस.सी., पी.पी.एस.सी.परीक्षाओ की तैयारी कर सकते है।

आपको बता दे की मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा कि उन्होंने युवाओं को आई.ए.एस. व पी.सी.एस. की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए राज्य के कोने-कोने में कोचिंग सैंटर खोलने का जो फैसला लिया है, वह युवाओं को सपनों को नई उड़ान देगा। रिंकू ने कहा कि पंजाब के युवाओं को सशक्त करके राज्य को पुन: रंगला पंजाब बनाने की दिशा में इस तरह के कोचिंग सैंटर खोलने का फैसला अब नए आयाम स्थापित करेगा।सांसद ने कहा कि जालंधर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को भारी बहुमत से जिताया है, इसलिए इस तरह का एक सैंटर यहां भी खोला जाना चाहिए।

रिंकू ने कहा कि जालंधर की साक्षरता दर 86.22 फीसदी है, जिसमें पुरुषों की दर 88.82 फीसदी और महिलाओं की दर 83.30 फीसदी है। इससे यह साबित होता है कि जालंधर के युवाओं में इस सैंटर के लिए काफी क्षमता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से निवेदन किया है कि जालंधर को यू.पी.एस.सी., पी.पी.एस.सी. व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह सैंटर दिया जाए, जोकि यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद थे।


Social Share


Smiley face
Smiley face
Smiley face


देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
WhatsApp Group Link

You may also like

Leave a Comment

Daily Khabar TV,  A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.