जालंधर में अवैध बिल्डिंगो पर कार्यवाही करने में नाकाम है निगम,सरकार को लगाया लाखों का चुना।

अधिकारियों की नालायकी या रिश्वतखोरी का खेल!

by Vijay Atwal
Social Share

जालंधर ( विजय अटवाल ) पंजाब में भले ही पिछले साल आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई मगर करप्शन आज भी वैसी की वैसी ही है। एक तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब से करप्शन को मिटाने के दावे कर रहे है वही दूसरी और अवैध बिल्डिंग हर तरफ बन रही है परंतु अगर देखा जाए जेपी नगर हरबंस नगर रोड पर धड़ल्ले से अवैध शोरूम बनाया गया है। जिस में नगर निगम कारवाई करने में नाकाम है।

इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों को कई बार कहा लेकिन उनके द्वारा कोई नोटिस तक भी जारी नहीं किया गया। इस लिए यह भ्रष्टाचार पुरा अपने चरम पर है। निगम में नए कमिश्नर आए हैं, इनका भी हाल कही इनके रंग जैसा ना हो जाए अगर यह कारवाई करते हैं तो सरकार के खजाने भरपूर भर सकते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि नगर निगम पॉलिसी की धज्जियां उडा़ कर अवैध बिल्डिंग बना दी और अधिकारी हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहे।

नगर निगम जालंधर में इस समय भ्रष्टाचार अपने पूरे चरम पर है जिस कारण अवैध बिल्डिंग अवैध निर्माण हर तरफ बन रहें है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में निगम की तरफ से अवैध बिल्डिंग को तहस-नहस करने के लिए पीला पंजा पहुंचाता है। यां कपड़े का कारोबार करने वाले मालिक पर कार्रवाई होती है या नहीं। वह CM भगवंत मान से सवाल है कि आखिर निगम के अधिकारी किस बात की इतनी मोटी तनख्वाह ले रहे हैं। करप्शन मिटाने की सिर्फ बातें ही थी क्या ?

निगम को धड़ल्ले से बन रही अवैध बिल्डिंग, दुकानें आखिर दिखाई क्यों नहीं देती। अधिकारियों की छत्र छाया और संरक्षण की बदौलत अवैध बिल्डिंग बन रही है। अवैध बिल्डिंग, दूकानों पर अब तक इतना रहम क्यों किया जा रहा है। आखिर इस के पिछे अधिकारियों की नलायकी या फिर कोई रिश्वतखोरी का खेल खेला गया है। हम जल्द ही पार्ट -2 में उजागर करेंगे और बताएंगे इस अवैध निर्माण कार्य के पीछे पुरा संरक्षण देने वाला अस्ली चेहरा किस किस अधिकारी और नेता का है


Social Share


Smiley face
Smiley face
Smiley face


देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
WhatsApp Group Link

You may also like

Leave a Comment

Daily Khabar TV,  A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.